गाय की कहानी बच्चों के लिए | Story of Ganga and Gomti Cow
बरसों पुरानी बात है । राजगढ़ रियासत का छोटा - सा गाँव था , शेखपुरा । वहाँ गंगा और गोमती नाम की दो गायें थीं । जंगल में साथ - साथ चरने जाती । साथ - साथ वापस आती और गाँव में पहुँचकर वे एक - दूसरे को चाटकर अपने - अपने मालिक के घर चली जातीं । गंगा दीनू नाम के लकड़हारे की गाय वह थी । गोमती सेठ हस्तीमल की । गोमती को घर पर ही बढ़िया चारा मिलता था और गंगा को केवल भूसा । इसलिए गोमती मोटी थी और गंगा दुबली पतली । एक दिन गंगा ने सुंदर बछीया को जन्म दिया । दीनू और उसकी पत्नी बहुत खुश थे । गंगा के लिए गुड़ और दलिया लाने के लिए दीनू के पास रुपए नहीं थे । वह हस्तीमल के पास गया । उससे गुड़ और दलिया उधार ले आया । गंगा दो - चार दिन जंगल में चरने नहीं जा सकी । अकेली गोमती भी अपनी सहेली के बिना चरने नहीं गई । वह दीनू के घर के सामने आकर घूमती और गंगा भी रंथाती । दोनों की मन ही मन बातें हुआ करतीं । पर हस्तीमल को गोमती की यह आदत अच्छी न लगती थी । वह उसे जंगल में हांकने के लिए डंडे से मारने लगा । पर गोमती इधर - उधर भागकर पुनः गंगा के पास आकर खड़ी हो जाती । हस्तीमल समझ गया कि गंगा की खातिर गोमत...